फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The arrival of Lord Jesus was welcomed, waves of enthusiasm arose among the followers.

Sitapur News: आए प्रभु यीशु का हुआ शुभागमन, अनुयायियों में उठीं उमंग की लहरें

Sat, 27 Dec 2025 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The arrival of Lord Jesus was welcomed, waves of enthusiasm arose among the followers.
स्कूल में सजी प्रभु यीशु की झांकी। - फोटो : स्कूल में सजी प्रभु यीशु की झांकी।
सीतापुर। जिले में क्रिसमस का पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म लेने पर चर्च व घरों में मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा... और मेरी क्रिसमस व जिंगल बेल, जिंगल बेल... की मधुर धुन गूंज उठी। ईसाई समुदाय के लोगों ने केक काटकर खुशी मनाई। साथ ही सुबह चर्च पहुंचकर लोगों ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चर्च में युवाओं की टोली ने कैरल सिंगिंग करने के साथ कैंडल जलाए। चारों ओर खुशनुमा वातावरण में क्रिसमस का उल्लास नजर आया। लोगों ने जमकर सेंटा क्लाॅज कैप और केक की खरीदारी की।
विज्ञापन


शहर के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च व अन्य गिरिजाघरों की सजावट ने सबका मन मोह लिया। यहां चरनी, क्रिसमस ट्री व अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुबह से चर्च में ईसाई समुदाय के लोग पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे क्रिसमस सर्विस का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु व मरियम के सामने कैंडल जलाकर विशेष प्रार्थना की गई। चर्च के पादरी ने प्रभु यीशु के संदेश सुनाए। उधर, ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों में भी पूरे दिन जश्न मनाया। घर-घर जाकर बधाई देने का दौर चलता रहा। महिलाओं ने केक, डोनट व गुझिया संग लजीज पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन



जीवंत झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

खैराबाद। बीसीएम अस्पताल व बीसीएम नर्सिंग कॉलेज में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर उनकी जीवनी पर आधारित जीवंत झांकियां सजाई गईं। क्रिसमस पर केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई देने का दौर चलता रहा। विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। मरीजों को फल वितरित किए गए। बीसीएम हास्पिटल में मरीजों के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर बीसीएम प्रशासिका सिस्टर सायनी, बीसीएम नर्सिंग कॉलेज प्रधानाचार्य सिस्टर मैगी, सिस्टर मैरी, सिस्टर जेरी, सिस्टर स्नेहा आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed