फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The accused of killing his wife was sent to jail

Sitapur News: पत्नी की हत्या करने के आरोपी को भेजा जेल

Thu, 12 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The accused of killing his wife was sent to jail
सीतापुर। तालगांव के दानियालपुर में मंगलवार को पत्नी की हत्या करने वाले युवक को बुधवार को जेल भेज दिया गया। उसने बताया कि अचानक हुए विवाद के बाद उसने पत्नी की हत्या की है। उसके पास से आला कत्ल ईंट भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


दानियालपुर गांव निवासी मैहरजहां (40) का खून से लथपथ शव मंगलवार दाेपहर घर के अंदर खटिया पर पड़ा मिला था। पति शाहिद ने ईंट से सिर कूंचकर उनकी हत्या की थी। शाहिद की मां का कहना था कि वह गांव में ही अपने अन्य पुत्रों के घर में रहती हैं। घटना से पहले वह घर आई थीं। मैहरजहां भी खटिया पर बैठी थीं। उनकी मां बकरी भगाने के लिए बाहर तक गईं तब तक शाहिद ने मैहर का सिर कूंच दिया।
विज्ञापन


एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि शाहिद के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। वह घर से भागकर वह दनियालपुर प्राथमिक विद्यालय के पास नहर पुलिया के समीप छिप गया था। आरोपी की निशानदेही पर ईंट को भी बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट के निशान मिले हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed