{"_id":"686046d8dc797f843e0e74fa","slug":"the-accused-of-attempted-murder-who-was-absconding-for-22-years-has-been-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1037-135344-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 22 वर्षों से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 22 वर्षों से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Jun 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सकरन पुलिस टीम ने शनिवार को 22 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2003 में हत्या के प्रयास केस के साथ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 2003 में आरोपी सरजूपुरवा निवासी प्रमोद उर्फ मोधे ने हरगांव मिल कोठरी के पास पुलिस टीम पर फायर किया था। इस केस में प्रमोद के साथ उसका भाई इंदर भी नामजद था। थाना प्रभारी नवनीत मिश्र ने बताया कि आरोपी प्रमोद हिस्ट्रीशीटर है। वह 22 वर्षों से फरार था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
गांव में प्रमोद का है आतंक
ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद का गांव में काफी दबदबा है। 2003 में पुलिस टीम पर हमला करने के बाद से गांव में उसका खौफ बढ़ गया था। वहीं, लंबे समय से यह पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों ने सकरन पुलिस की सराहना की है।
विज्ञापन
गांव में प्रमोद का है आतंक
ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद का गांव में काफी दबदबा है। 2003 में पुलिस टीम पर हमला करने के बाद से गांव में उसका खौफ बढ़ गया था। वहीं, लंबे समय से यह पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों ने सकरन पुलिस की सराहना की है।
विज्ञापन