फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tenders worth Rs 7 crore cancelled on allegations of irregularities

Sitapur News: अनियमितता के आरोप पर सात करोड़ के टेंडर निरस्त

Thu, 04 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tenders worth Rs 7 crore cancelled on allegations of irregularities
महमूदाबाद। सभासदों की ओर से अनियमितता के आरोप के बाद सात करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले करीब 40 विकास कार्यों के टेंडर निरस्त कर दिए गए। पालिका प्रशासन ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया कराने की कवायद शुरू कर दी है। महमूदाबाद नगर पालिका में नगर सृजन योजना व टाइड, अनटाइड ग्रांट के करीब 40 कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होने हैं। बोर्ड बैठक में इन विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मंगवाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। बीते दिनों पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया सही तरीके से नहीं चल रही है।
विज्ञापन

विधायक आशा मौर्या ने भी टेंडर प्रक्रिया में खामियों की शिकायत मिलने की बात कही थी। विरोध और शिकायतों के बीच पालिका को टेंडर प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी। ईओ पवन किशोर ने बताया कि कई कार्यों के लिए एक ही टेंडर पड़ा था जबकि नियमतः हर कार्य के लिए तीन टेंडर पड़ने अनिवार्य हैं। कुछ कार्यों में टेंडर डालने के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत राशि ही नहीं जमा की गई थी। बोर्ड बैठक में सभासदों व विधायक की सहमति के बाद टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। नियमानुसार पारदर्शी तरीके से टेंडर आवंटित कर विकास कार्य कराए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed