फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ten vicious crooks arrested

दस शातिर बदमाश गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
ten vicious crooks arrested
सीतापुर। चोरी, डकैती और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 10 शातिर बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। बदमाश रात में रेकी कर वारदात करते थे। आरोपियों के पास से एक लाख बारह हजार की नकदी के साथ अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता करके बताया कि सीओ महोली अमन सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, कोतवाली महोली की टीम ने दस शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक लाख बारह हजार रुपये नकद, 1.4 किलो ग्राम चांदी के जेवरात, 20 ग्राम सोने के जेवरात, दो बटुका, एक लोहे की सरिया, 10 मोबाइल फोन, तीन अवैध तमंचे आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बदमाशों का एक संगठित गिरोह है। इसमें शामिल बदमाश लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, अमेठी व लखीमपुर खीरी, रायबरेली में चार पहिया वाहनों से रात में घूम-घूम कर रेकी कर घरों में चोरी करते हैं। गिरोह का सरगना हारुन है। गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर रेकी किये गये गांव के पास वाहन में ड्राइवर छोड़कर अन्य सभी चोरी करके इन्हीं गाड़ियों से वापस चले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने पूछताछ में जिले के महोली, कमलापुर, लहरपुर, रेउसा आदि क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार हुए बदमाश
थाना सकरन के जालिमपुर निवासी हारुन, दुशासन लोनिया, रईश अहमद, मेराज उर्फ मोनू, अवधेश लोनिया, सकरन के ऊंचगाव निवासी विरेन्द्र कुमार, थाना रेउसा के बैदौरा लोनियनपुरवा निवासी विजय लोनिया, थाना तंबौर के चमनगंज निवासी मुकीम, जिला मुरादाबाद थाना सिविल लाइन्स के आजादनगर कांठ रोड निवासी मोहम्मद नईम, थाना रेउसा के बैदौरा लोनियनपुरवा निवासी अखिलेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से इसलिए दूर थे क्योंकि सुबह होते ही आरोपी सामान्य जीवन व्यतीत करने लगते थे। कोई लखनऊ में रिक्शा चलाता है, तो कोई मजदूरी करता है। रात में यह लोग सक्रिय होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed