फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ten hours of power failure, one lakh population upset

दस घंटे बिजली गुल, एक लाख आबादी परेशान

Wed, 19 Oct 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ten hours of power failure, one lakh population upset
सीतापुर। तकनीकी खामी से भवानीपुर फीडर की बिजली दस घंटे गुल रही। मंगलवार सुबह आठ बजे से आपूर्ति ठप हो गई। इस फीडर के दायरे में आने वाले लगभग 30 मोहल्लों की एक लाख आबादी को बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा। दिनभर बिजली के अभाव में लोग कई तरह की परेशानियों से जूझने को विवश हुए।
विज्ञापन

दोपहर बाद कई घरों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। इनवर्टर डाउन होने से दिक्कतें बढ़ गईं। सायं छह बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के भवानीपुर फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति ठप करनी पड़ी। सुबह आठ बजे से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। बिजली गुल होने के बाद दो चार घंटे तो लोगों को परेशानी नहीं हुई। इसके बाद बिजली संकट ने लोगों को दिक्कतें बढ़ा दीं।
विज्ञापन

भवानीपुर फीडर के दायरे में आने वाले दुर्गापुरवा, कजियारा, पटिया, फत्तनसरांय, दियाबत्ती, धोबीटोला समेत तकरीबन 30 मोहल्लों की एक लाख आबादी बिजली की किल्लत से जूझने को विवश हो गई। कई घरों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई तो तमाम इनवर्टर डाउन होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed