{"_id":"571281944f1c1b546e4a6abd","slug":"temperature-cross-41-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 41 पार, जेठ की तरह तप रहा चैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 41 पार, जेठ की तरह तप रहा चैत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू किए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत माह में जेठ सरीखी तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आग उगलता सूरज बदन झुलसा रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से दोपहर में लोग अब बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। अधिकतम पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में पंखे व कूलर भी राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जबकि धूप की झुलसन से बचने को लोग सूती कपड़े से चेहरा छुपाकर बाहर निकल रहे हैं। तपिश व उमस के चलते दोपहर में लोगों का बाहर निकलना कम हो गया है, जिससे शहर की सड़कों पर सन्नाटा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
तपिश का आलम है कि रात में भी चैन नहीं मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह में पारा 40 के आसपास टिका हुआ है। 11 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री तक जा पहुंचा था। शनिवार को भी पारा 41 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। इससे शाम ढलने के बाद भी तपन महसूस की जाती रही।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटों में पारे में उछाल के आसार हैं।