फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teerth will be illuminated with 5100 lamps

Sitapur News: उत्साह की बह रही बहार, 5100 दीपों से जगमग होगा पक्का तालाब तीर्थ

Thu, 18 Jan 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teerth will be illuminated with 5100 lamps
लहरपुर/सीतापुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साह हर जगह हिलोरे मार रहा है। लहरपुर की गली और मोहल्ले श्रीराम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उत्साह से लबरेज होने लगे हैं। हर तरफ भगवा की बयार बहने लगी है।
विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की .याद को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए नगर में राम भक्त जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। नगर के रामलीला मैदान स्थित पक्का तालाब तीर्थ पर भव्य दीपोत्सव की तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन

यहां पर 22 जनवरी को 5100 दीपों से पक्का तालाब तीर्थ जगमग किया जाएगा। साथ ही नगर के विभिन्न मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। सुंदरकांड पाठ की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए भोलिया बाबा मंदिर से एक विशाल राम धुन संकीर्तन यात्रा भी निकला जाएगी। इसमें भगवान राम के विभिन्न सजीव स्वरूपों की झांकियां सजाई जाएंगी। वहीं नगर क्षेत्र में हर ओर भगवान श्री राम के ध्वज लहराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राम दरबार पर पुष्प वर्षा कर लगाए जय श्रीराम के जयकारे
बिसवां/सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु वाटिका, विद्या बालिका मंदिर की सहभागिता रही। शोभा यात्रा नगर के मगरहिया बाजार, रायगंज चौराहा होते हुए बड़े चौराहे पर पहुंची।
भाजपा के पूर्व विधायक महेन्द्र यादव ने प्रभु श्रीराम की सजीव बाल रूप की झाकियों पर पुष्प वर्षा की। तहसील के गेट पर बार सचिव सुशील शुक्ला की अगुवाई मे कमलेन्द्र बाजपेई, राजेश सिंह, प्रमोद मिश्रा, रजनीश मिश्रा, आंनद मेहरोत्रा आदि ने पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया। चीनी मिल, रेलवे स्टेशन, सिनेमा हाल होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हो गया। इस अवसर पर राधेश्याम मिश्रा, नगर प्रचारक उमाकांत, आचार्य अतुल सिंह, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष महा नारायण वर्मा, जय सिंह, विशाल गुप्ता, जयेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।




नियमित किया जा रहा सुंदरकांड पाठ
सिधौली/सीतापुर। अयोध्या में नव निर्मित भव्य दिव्य मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव काल में क्षेत्र के जुगराजपुर स्थित ठाकुरद्वारा श्रीराम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है। यह पाठ 22 जनवरी तक होगा। भगवान राम के गर्भ गृह में विराजमान होने के समय भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को योगेश शुक्ल, देवेन्द्र शुक्ल, सतीश दीक्षित, पप्पू शुक्ल आदि लोगों ने मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed