फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager who came to get the vaccine accused of shooting

वैक्सीन लगवाने आए किशोर ने गोली मारने का लगाया आरोप

Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager who came to get the vaccine accused of shooting
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार को सीएचसी पर अपने पिता को वैक्सीन लगवाने आए किशोर ने एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना में वह घायल हुआ है, लेकिन बाइक चलाकर खुद अस्पताल पहुंचा। किशोर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के थाना बड्डूपुर इलाके के नेरी गांव निवासी अनिकेत (17) पुत्र छन्नू लाल अपने पिता के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए महमूदाबाद सीएचसी आया था। बताते हैं कि उसके पिता अस्पताल में वैक्सीन लगवा रहे थे। उन्हें छोड़कर वह बाइक लेकर चाय पीने चला गया। चाय पीने जाने के दौरान अनिकेत को एक युवक दिखाई दिया। उसका कहना है कि यह वही युवक था, जो 13 तारीख को झांसा देकर उसे लखनऊ ले गया था।
विज्ञापन

पीछा करने पर रेलवे स्टेशन और अमीरगंज मोड़ के बीच आरोप है कि युवक ने गोली चला दी। सीएचसी महमूदाबाद में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हालांकि, अनिकेत के पेट के बांए हिस्से में मामूली घाव का निशान है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदाबाद कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि किशोर के पेट पर चोट का निशान है। फायरिंग करने के आरोप निराधार है। किशोर पहले भी अपहरण की झूठी खबर देकर कहीं चला गया था। घटनास्थल के आस पास के दुकानदारों से पूछताछ की गई, लेकिन ऐसी किसी प्रकार की कोई घटना होने की बात उन लोगों ने नहीं कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed