फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager murdered by slitting his throat

गला काटकर किशोर की हत्या

Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager murdered by slitting his throat
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में दो दिनों से लापता किशोर की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किशोर का शव शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित कुएं में मिला। मृतक के पिता की तहरीर पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। घटना की वजह रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के परसोहिया निवासी अर्जुन (16) बुधवार को घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर कुएं में उसका शव उतराता देखा। सूचना पाकर इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला। पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक के पिता गुड्डू ने बताया कि धारदार हथियार से गला काटकर उनके बेटे की हत्या की गई है। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। घटना को लेकर पिता ने गांव के ही रामप्रसाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही रामप्रसाद पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह रंजिश बताई जा रही है। नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed