फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager drowned while bathing on Kartik Purnima, saved by devotees

Sitapur News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करते वक्त डूबा किशोर, श्रद्धालुओं ने बचाया

Fri, 15 Nov 2024 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 15 Nov 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowned while bathing on Kartik Purnima, saved by devotees
खैराबाद। भुइयां ताली तीर्थ स्थल पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के दौरान एक किशोर डूबने लगा। उसके आसपास स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस ने अपनी जीप में किशोर को सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज के बाद उसे होश आ गया। कुछ देर बाद हालत सामान्य होने पर किशोर को घर भेज दिया।
विज्ञापन


खैराबाद थाने के सामने बिसवां-खैराबाद मार्ग निवासी सचिन (14) शुक्रवार दोपहर परिजनों संग भुइयां ताली तीर्थ स्थल पर स्नान करने पहुंचा। वह तीर्थ स्थल पर स्नान करते वक्त गहराई में पहुंच कर डूबने लगा। यह देख स्नान कर रहे अन्य श्रद्धालुओं ने डूबते किशोर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात डॉ. विपिन ने बताया कि उसका इलाज किया गया। शाम को हालत ठीक होने पर छुट्टी दे दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्नान करते समय किशोर डूबने लगा था। उसे श्रद्धालुओं ने बाहर निकाला। पुलिस की जीप से समय से सीएचसी पहुंचा दिया गया। अब किशोरी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed