फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager dies from diarrhea

डायरिया से किशोरी की मौत

Sat, 13 May 2017 10:48 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sat, 13 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies from diarrhea
demo pic - फोटो : google

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी की डायरिया से मौत हो गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवार ने अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला रामकृष्ण पुरी नैपालापुर निवासी प्रताप मिश्रा की पुत्री दीक्षा (16) की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी दस्त होने लगा। परिवार ने उसे पहले एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया।
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टर ने किशोरी को डायरिया की चपेट में आने की बात कहते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकेे बाद परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर शनिवार को बालिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका की मौत को लेकर परिवार ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और वहां मौजूद डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाने लगा। परिवार का कहना था कि चिकित्सकों व अस्पताल कर्मियों की लापरवाही की वजह से किशोरी की मौत हो गई।


इस संबंध में प्रताप मिश्रा ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। घटना को लेकर सीएमएस डॉक्टर एके गौतम ने बताया कि शिकायती पत्र मुझे भी मिला है। जब पीड़ित परिवार से मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराने को कहा। तब परिवार ने पोस्टमार्टम कराने को मना कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed