{"_id":"5d15085d8ebc3e3ce21dd75c","slug":"teenager-died-while-bathing-sitapur-news-lko4676215117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार को बकरी चराने गया एक किशोर नहाते समय तालाब में डूब गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला।
सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिवारीजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज निवासी कय्यूम का 16 वर्षीय बेटा याकूब अपने साथियों के साथ गुरुवार को बकरी चराने गांव के बाहर बाग में गया था। बाग में लगे जामुन के पेड़ के नीचे सभी साथी जामुन खा रहे थे।
याकूब बगल के तालाब में नहाने चला गया। बताते है कि याकूब नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने आवाज लगाई।
आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और आननफानन में उसे तालाब में कूद कर बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में सिधौली सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेखपाल ने जांच पड़ताल की है।