फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Technical information given for chemical-free farming; Vidyut Sakis will collect electricity bills from door to door.

Sitapur News: रसायन मुक्त खेती करने की दी तकनीकी जानकारी

Sat, 13 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Technical information given for chemical-free farming; Vidyut Sakis will collect electricity bills from door to door.
सीतापुर। रबी की बेहतर फसलोत्पादन के लिए शुक्रवार से ग्राम पंचायतों में गोष्ठियों और किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। पहले दिन 117 गोष्ठियां और किसान पाठशालाएं आयोजित की गईं। कसमंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मानपारा में आयोजित पाठशाला में उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने प्रतिभागियों को रसायन मुक्त खेती करने की समसामयिक तकनीकी जानकारी दी। 29 दिसंबर तक 569 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाएं और गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विभिन्न ब्लॉकों की 19 ग्राम पंचायतों में तिलहन, 58 ग्राम पंचायतों में दलहन गोष्ठी और 40 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, गन्ना, कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के क्षेत्रीय कर्मचारियों और वैज्ञानिकों ने किसानों नवीनतम कृषि संबंधी जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर तक होने वाली 569 गोष्ठियों और किसाना पाठशालाओं को कार्यक्रम जारी किया गया है। संबंधित पंचायत भवन या विद्यालय में इसका आयोजन शाम दो से पांच बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित विभागों को डीएम डा. राजागणपति आर की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। कमलापुर संवाद सूत्र के अनुसार क्षेत्र के मानपारा गांव में कृषि विभाग की ओर से रबी फसल से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप कृषि निदेशक ने किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती करने की समसामयिक तकनीकी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में एडीओ कृषि कमरूद्दीन ने किसानों को मोटे अनाज के फायदे बताते हुए कहा कि मोटे अनाज न केवल पोषक होते हैं बल्कि कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाले भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुम योजना से सोलर पॉवर का फायदा
गोष्ठी में रबी फसलों की बुवाई, प्राकृतिक खेती, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही कुसुम योजना के तहत सोलर पावर से सिंचाई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग करके किसान अपनी खेती से अधिक लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed