{"_id":"67f0288eabc398bd57043144","slug":"tear-gas-shells-were-fired-riot-control-exercise-was-conducted-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129633-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दागे आंसू गैस के गोले, दंगा नियंत्रण का हुआ अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दागे आंसू गैस के गोले, दंगा नियंत्रण का हुआ अभ्यास
Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को मॉकड्रिल हुआ। इसमें प्रतिसार निरीक्षक ने अपनी टीम को बलवाइयों और दंगाइयों पर नियंत्रण करने के तरीके बताए। गौरतलब है कि जिले में वक्फ संशोधन बिल पास कराने को लेकर अलर्ट है।
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने दंगे को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस, पायलट गन, रबर बुलेट गन व एंटी राइट गन का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगाइयों को पकड़ने के साथ ही फायरिंग प्रशिक्षण भी दिया गया।
पुलिसकर्मियों को बताया गया कि किसी भी शांति व्यवस्था या ड्यूटी के दौरान शांति भंग करने वालों लोगों के खिलाफ कम से कम बल प्रयोग करके प्रभावी नियंत्रण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
दंगा नियंत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखें। एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा कि पुलिस बल हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।