{"_id":"6140e8bd8ebc3e01de1317a8","slug":"teachers-strike-for-restoration-of-old-pension-sitapur-news-lko5955812135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर शिक्षकों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर शिक्षकों का धरना
विज्ञापन
तंबौर के बीआरसी बेहटा पर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ बैनर तले मंगलवार को जिले की सभी 19 बीआरसी पर शिक्षक, रसोईयों, अनुदेशक, शिक्षामित्र व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष रवीद्र दीक्षित व जिला मंत्री संकेत वर्मा ने चेताया कि मांगे पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज बनाया जाएगा।
धरना स्थल पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने कहा प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन व सवा लाख विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद समाप्त कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं पिछले पांच साल में किसी भी शिक्षक की पदोन्नति तक नहीं हुई की गईहै। बेसिक शिक्षकों को मोबाइल, लैपटॉप व इंटरनेट की सुविधा दिए बिना ही ऑनलाइन कार्य करने को मजबूर किया जा रहा है।
शिक्षा मित्रों को शिक्षक के पद से हटाकर शिक्षामित्र बना दिया गया है। अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार से घटाकर सात हजार कर दिया गया है। ब्लॉक कसमंडा के प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गिरिजेश अवस्थी ने कहा कि हमारी मांग है कि एक अप्रैल 2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली की जाए।