{"_id":"57cdb0fa4f1c1ba83031848a","slug":"teachers-day-was-celebrated-with-great-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
सीतापुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस के रूप में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल कॉलेजों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों को विद्यार्थियों ने उपहार भेंट किए। जिस पर शिक्षकों ने उनको आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शहर के स्टडी वेल पब्लिक स्कूल में छात्र/छात्राओं ने शिक्षा के महत्व एवं शिक्षक के योगदान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने कक्षाओं में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। प्रबंध निदेशक सुभाष अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को बधाई दी।
अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंध निदेशिका मंजू जिंदल एवं प्रधानाचार्य मुनीश जौहरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग प्रस्तुतीकरण किया गया।
विज्ञापन
आनन्दी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर दीपेन्द्र यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षकों के बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
आरएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी शाक्य ने कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा शिक्षक की शिक्षा तभी फलीभूत होती है जब शिक्षार्थी भी पूर्ण मनोयोग से शिक्षा ग्रहण को तत्पर हो। विद्यार्थियों ने गुरुओं को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
खैराबाद के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय शरफापुर में प्रधानाध्यापिका मंजुलता श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री डॉ. मुस्तफा अली ने कहा सभी शिक्षक ऐसा आचरण करें। जिससे देश को नई दिशा मिल सकें।
वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुलायमपुर में प्रधानाचार्या तरन्नुम हसन ने कहा शिक्षक ऐसा आदर्श प्रस्तुत करें जो विद्यार्थियों के लिए अनुकरणनीय हो। सरस्वती विद्या मंदिर सुदामापुरी में मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद ने मां शारदे व डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
सिविल लाइन के कृष्णा देवी मेमोरियल आदर्श बाल विद्यालय में वरिष्ठ साहित्यकार तुलसीपीठ के पीठाधीश्वर शांति शरण मिश्र, पूर्व अपर जिला बचत अधिकारी विपिन चंद्र वर्मा व प्रबंध समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप त्रिवेदी ने धूमधाम से कार्यक्रम मनाया।
वहीं लहरपुर के खेमकरन इंटर कॉलेज में एसडीएम रतिराम ने प्रधानाचार्य शिवशरण पांडेय व शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रघुवीर शरण शुक्ला, सलाउद्दीन गौरी, हसीन अंसारी, संतोष कश्यप, मुकेश गुप्ता, नीति प्रकाश तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। इसी प्रकार जिले भर के स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।