{"_id":"0e7dd3b98065205756ac01037ec4977b","slug":"teacher-seduce-on-the-way-of-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के साथ छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के साथ छेड़खानी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षिका को बचाते हुए आरोपी को दबोच लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षिका लखनऊ की निवासी है।
लखनऊ निवासी शिक्षिका सिधौली कोतवाली इलाके के बाड़ी मजरा ताड़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक शिक्षक तैनात है। बताते हैं कि गुरुवार सुबह वह सिधौली से बाड़ी होते हुए ताड़ गांव पढ़ाने जा रही थी। बाड़ी कस्बे के हुसैनपुर चौराहे के पास ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा।
शिक्षिका ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो बदमाश ने पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। उधर, सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक की पहचान बाड़ी निवासी सद्दाम के रूप में हुई है। घटना के बाद शिक्षिका ने कोतवाली में तहरीर दी। शिक्षिका के मुताबिक युवक आए दिन पीछा करता था। इंस्पेक्टर रवींद्र राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।