फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teacher busy in mobile, cleaning of school being done by students

अध्यापक मोबाइल में व्यस्त, छात्रों से कराई जा रही स्कूल की सफाई

Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teacher busy in mobile, cleaning of school being done by students
महमूदाबाद (सीतापुर)। एसडीएम दिव्या ओझा के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। शिक्षक जहां मोबाइल में व्यस्त मिले तो वहीं शिक्षिका बच्चों को न पढ़ाकर गपशप कर रही थी। एक बच्चा अन्य बच्चों को पढ़ा रहा था। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एसडीएम दिव्या ओझा गुरुवार को सुबह 11.45 बजे प्राथमिक विद्यालय महमूदाबाद का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं। स्कूल परिसर में दाखिल होते ही वहां का नजारा देख वह भौचक्की रह गईं। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों से स्कूल परिसर में सफाई कराई जा रही थी तो वहीं कुछ बच्चे परिसर में पानी छिड़क रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम जब क्लास रूम में पहुंचीं तो नजारा और चौंकाने वाला था। वहां उपस्थित छात्रों को कोई शिक्षक नहीं बल्कि उनके ही बीच का एक छात्र पढ़ा रहा था। सहायक अध्यापिका विनीता वर्मा दूसरे कक्ष में बैठकर मोबाइल में व्यस्त मिली। कुछ बच्चे उनके सामने की कक्षा में इधर-उधर टहलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी तब हुई जब एसडीएम ने बच्चों की कॉपी जांची। उसमें 29 मार्च के बाद 6 अप्रैल को लिखाया गया था। इस बीच बच्चों को स्कूल में कोई शिक्षा ही नहीं दी गई। एसडीएम ने जब अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर पर नजर डाली तो उसमें पाया कि शिक्षिका सुविधा शुक्ला और शिक्षामित्र मोहम्मद शोएब के हस्ताक्षर तो हैं लेकिन दोनों स्कूल से नदारद हैैं।

वहीं दो शिक्षिका पूनम देवी व निधि सोनी की ड्यूटी सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड परीक्षा में दर्शाई गई है। विद्यालय में शिक्षा के प्रति हो रही इस तरह की लापरवाही पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed