फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teacher angry due to withholding of salary

वेतन रोके जाने से शिक्षक नाराज

Sat, 30 Oct 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher angry due to withholding of salary
सीतापुर। प्राथमिक शिक्षक संघ ने डाटा फीडिंग को लेकर शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को बीएसए कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसके जरिए कार्रवाई वापस लिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डाटा फीडिंग कार्य न कर पाने वाले शिक्षकों के वेतन रोके जाने के विरोध में जिला पदाधिकारियों, जिला कार्य समिति सदस्यों व सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों व मंत्रियों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने कहा कि बीएसए से डीबीटी डाटा फीडिंग में आ रही समस्याओं के विषय में बात हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि जिन शिक्षकों को समस्या आ रही है, वे संबंधित बीआरसी पर डाटा की हार्ड कॉपी दे दें तो फीड करवा दिया जाएगा जबकि ऐसा नहीं हुआ है। उल्टे शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दे दिया गया है जो कि न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके विरोध में एक व दो नवंबर को बीआरसी खैराबाद पर धरना दिया जाएगा। अगर तब भी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आठ नवंबर से बीएसए कार्यालय के बाहर कार्मिक अनशन किया जाएगा। इस धरने में नवीन श्रीवास्तव, हंसराज वर्मा, वंदना दीक्षित, दिनेश मिश्रा, सच्चिदानंद अवस्थी, महिपाल सिंह तोमर, सुबोध तिवारी, शिव सागर वर्मा, गिरजेश अवस्थी, अश्वनी सिंह व देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed