फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tape cut, MLC reached to investigate, the machine was betrayed

Sitapur News: फीता कटा, एमएलसी पहुंचे जांच कराने तो दगा दे गई मशीन

Tue, 13 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tape cut, MLC reached to investigate, the machine was betrayed
महमूदाबाद (सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का दीमक किस स्तर तक पहुंच गया है, इसका नजारा मंगलवार को दिखाई दिया। अफसर भी असहज स्थिति में आ गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम का लोकार्पण हुआ। फीता काटने के बाद जब एमएलसी जांच कराने पहुंचे तो मशीन दगा दे गई। उन्होंने सीएमओ की तरफ देखा तो वह बोलीं अभी भुगतान नहीं हुआ है। मशीन चालू होने पर ही भुगतान किया जाएगा। इससे जांच कराने के लिए लाइन में खड़े मरीज भी मायूस हो गए।
विज्ञापन


सीएचसी में एमएलसी की निधि से 4.60 लाख की लागत से हेल्थ एटीएम लगवाया गया है। हेल्थ एटीएम का मंगलवार को एमएलसी पवन सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. मधु गौरोला व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक कनौजिया ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद एमएलसी खुशी-खुशी अपनी जांच कराने पहुंचे। वह मशीन के पास पहुंचे तो पहले वजन करने की कोशिश की। जब यह नहीं हो सका तो ब्लड प्रेशर नापने का प्रयास किया। इसमें भी वह असफल रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने भी काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन मशीन चालू ही नहीं हो सकी। इससे एमएलसी लौट आये। पड़ोस में ही खड़ी सीएमओ भी दंग रह गईं। उन्होंने कहा कि मशीन आ गई है। इसका भुगतान अभी नहीं हुआ है। जब यह मशीन चालू हो जाएगी, उसके बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पढ़े कसीदे
कार्यक्रम में जिस उद्देश्य के लिए जनप्रतिनिधि व अफसर एकत्र हुए थे, जब वह सफल नहीं हुआ तो सरकार की उपलब्धियों के कसीदे गढ़ दिए। एमएलसी ने कहा योगी सरकार में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ गरीबों को सीधा दिया जा रहा है। अधीक्षक डॉ. विवेक कनौजिया ने कहा कि हेल्थ एटीएम से अस्पताल आने वाले मरीज अपनी फुल बॉडी का चेकअप करा सकते हैं। जिसमें मुख्य रूप से ऊंचाई, वजन, बीपी, तापमान, ऑक्सीजन, ब्लड शुगर आदि करीब 74 प्रकार की निशुल्क जांच करा सकते हैं। जिसकी रिपोर्ट लाभार्थी के मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से मैसेज द्वारा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed