फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sweeper killed, 270 infected

सफाईकर्मी की मौत, 270 संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Sweeper killed, 270 infected
आंख अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना से हालात दिन पर दिन भयावह होते जा रहे हैं। संक्रमण की दूसरी लहर का कहर तेज हो गया है। संक्रमण से रोजाना मौत हो रही है। कोरोना हर दिन नया रिकार्ड बना रहा है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से लोग दहशत में है। बुधवार को कोरोना से खैराबाद नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 270 रिकार्ड मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1758 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण जिले में बहुत ही तेजी से फैल रहा है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डराने लगा है। बुधवार को जिले में अब तक के सबसे अधिक 270 मरीज सामने आए हैं। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा भी शामिल हैं। जिलाध्यक्ष इस समय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे। वह चुनावी बैठकें कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों के संपर्क में आने के बाद उन्हें कुछ समस्या हुई थी। इसको लेकर जिलाध्यक्ष ने जांच कराई। आरटीपीसीआर की जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट करते हुए इसकी सूचना सोशल मीडिया पर देकर संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैराबाद के नगर पालिका में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी नंदलाल कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पहले वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे, लेकिन वहां पर कोई फायदा नहीं मिला। सांस लेने में तकलीफ के चलते एल-2 जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर इनकी मौत हो गई है। इस समय खैराबाद सीएचसी में 18 मरीज भर्ती हैं।
32 मरीज जिला अस्पताल के एलटू अस्पताल में भर्ती हैं। छह मरीज हिन्द अस्पताल व एक मरीज जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। 1364 मरीज होम आइसोलोशन में हैं। 29 मरीज लखनऊ में भर्ती हैं।
पंचायतीराज विभाग के 14 कर्मचारी संक्रमित
रेउसा संवाद के अनुसार, पंचायतीराज विभाग के 14 कर्मचारी बुधवार को एंटीजन की जांच में संक्रमित मिले हैं। इससे चुनावी प्रक्रिया बाधित होगी। यह लोग पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहे थे। बगहा गांव में 20 लोग संक्रमित मिले हैं। मानपुर संवाद के अनुसार, मंडेरी गांव में एक युवक पॉजिटिव मिलने पर गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।

महमूदाबाद संवाद के अनुसार, बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 62 लोगों की कोरोना की जांच हुई, जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें के मोहल्ला बेलदारी टोला में एक, अमीरगंज में एक, जाफरपुर में दो, रामपुर भुजंग पहला में एक मरीज संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed