{"_id":"60abe3918ebc3e34ff399be7","slug":"suspected-patient-of-black-fungus-stirred-up-sitapur-news-lko5794311150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस का मिला संदिग्ध मरीज, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस का मिला संदिग्ध मरीज, हड़कंप
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना संक्रमण के बीच जिले में ब्लैक फंगस का भी प्रकोप दिखने लगा है। महामारी ने दस्तक दे दी है। रविवार को एक महिला के संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना के एक मरीज में भी ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। मरीज को संदिग्ध मानते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। जांच के बाद महामारी की पुष्टि हो सकेगी।
जिले में कोरोना का प्रकोप अभी थमा नहीं है, इस बीच ब्लैक फंगस के मिल रहे मामलों ने सरकारी महकमे के सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। रविवार को ही पुराने सीतापुर की एक महिला में ब्लैक फंगस की जानकारी मिली थी। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। इस बीच सोमवार को भी जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं।
महमूदाबाद इलाके के बाबूपुर निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। पिछले छह दिनों से उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को डॉक्टरों को उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण मिले। उसकी नाक से लगातार पानी निकल रहा था। ऐसे में उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज को लखनऊ रेफर किया गया है। उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण मिल थे। लखनऊ में ही उसकी जांच होगी। इसके बाद ही ब्लैक फंगस की पुष्टि हो सकेगी।