{"_id":"63543ee42c0a19230c143eeb","slug":"supply-inspector-removed-in-slap-case-sitapur-news-lko65408849","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर भी हटाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर भी हटाई गईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। थप्पड़ मामले में एसडीएम के बाद अब सप्लाई इंस्पेक्टर को भी हटा दिया गया है। उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई से असंतुष्ट कोटेदारों ने कोतवाली प्रभारी को केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कोतवाल ने डीएम के आदेश पर कार्रवाई की बात कही है।
गुरुवार शाम को तहसील परिसर स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में हीरपुर के कोटेदार राम सहारे को एसडीएम अजय कुुमार सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया था। विधायक मनीष रावत ने खबर मिलते ही तहसील पहुंचकर अफसरों को खरी-खोटी सुनाई थी। शुक्रवार को लामबंद कोटेदारों ने राशन वितरण ठप कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सप्लाई इंस्पेक्टर मंजुषा यादव ने एसडीएम द्वारा कोटेदार की पिटाई का बयान मीडिया में दिया तो मामले ने और तूल पकड़ लिया। डीएम अनुज सिंह ने एसडीएम अजय कुमार को पद से हटाते हुए बिसवां में उप जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर भेज दिया था।
डीएम के निर्देश पर शनिवार को सप्लाई इंस्पेक्टर मंजुषा यादव को भी पद से हटाते हुए जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया। सिधौली पूर्ति निरीक्षक के पद पर अजीत कुमार को तैनात किया गया है। पीड़ित कोटेदार रामसहारे, वीरेन्द्र कुमार आदि ने कोतवाली प्रभारी से मुलाकात कर एसडीएम पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने डीएम के आदेश पर केस दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
कोटेदार संघ के वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में एसडीएम पर केस दर्ज कराने को लेकर डीएम व एसपी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।