{"_id":"6a2afaf721e33e1dcb0f2e7d","slug":"sultanpur-team-wins-junior-cricket-tournament-sitapur-news-c-102-1-stp1003-157786-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सुल्तानपुर की टीम ने जीता जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सुल्तानपुर की टीम ने जीता जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट
Thu, 11 Jun 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद। बरई जलालपुर के पीरपुर गांव में आयोजित वीपीएल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुल्तानपुर की टीम ने जीतकर ट्राॅफी अपने नाम की। टास जीतकर सुल्तानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में नौ विकेट पर 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पट्टी इलेवन की पूरी टीम आठ ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई।
मैन आफ द मैच अतुल सिंह रहे। विजेता को 2500 रुपये तथा उप विजेता को 1100 रुपये की धनराशि भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव ने प्रदान की। इस मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राकेश राजवंशी, जिला संगठन मंत्री डॉ. सुधीर राजवंशी, आयोजक लवकुश, मनीष, सचिन आदि मौजूद रहे। संवाद