{"_id":"60bbbc268ebc3e8c093bf78e","slug":"sugar-of-govind-sugar-mill-is-dangerous-for-health-sitapur-news-lko581139962","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद शुगर मिल की चीनी सेहत के लिए खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद शुगर मिल की चीनी सेहत के लिए खतरनाक
विज्ञापन
अकबरपुर में गोविंद शुगर मिल के गोदाम में रखी चीनी। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। गोविंद शुगर मिल लिमिटेड ऐरा खमरिया लखीमपुर खीरी द्वारा घटिया गुणवत्ता की चीनी तैयार कर सप्लाई की जा रही है। इस चीनी में मिठास की कमी है साथ ही नमी व डस्ट के कण भी मिले है। प्रयोगशाला की जांच में चीनी का जांच नमूना अनसेफ श्रेणी में फेल आया है। नमूना रिपोर्ट फेल आने पर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने चीनी मिल के सीनियर आफिसर सेल को नोटिस जारी किया है।
चीनी मिल के जिले में संचालित भंडार गृह पर बीते फरवरी माह में एफएसडीए टीम ने जांच कार्रवाई कर भंडारण में सप्लाई को मौजूद चीनी के नमूने लैब जांच को भेजे थे। इस दौरान गोदाम में मौजूद चीनी के स्टाक को भी जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया था। बीते दिनों लैब से प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में चीनी मिल की चीनी का नमूना असुरक्षित श्रेणी( स्वास्थ्य के लिए जानलेवा स्तर तक नुकसानदायक) में फेल आने से हड़कंप है।
चीनी मिल के कसरैला अकबरपुर स्थित भंडार गृह का संचालन बिना लाइसेंस के किए जाने की शिकायत बाद एफएसडीए ने नमूना जांच कार्र्रवाई की थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि फरवरी में जब टीम ने गोदाम पर कार्रवाई की थी तो भंडारण में भी खासी खामियां मिली थी। चीनी भरे बोरें बिखरे पड़े थे। रखरखाव बेहद खराब था।
विज्ञापन
इसी कारण सप्लाई को मौजूद 11619 चीनी के बोरे जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिए गए थे। जांच रिपोर्ट में खामी आने के बाद अब मौजूद स्टाक की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। एफएसओ रविंद्र नाथ वर्मा ने बताया अनसेफ नमूना आने के बाद नोटिस जारी कर दी गई है।