{"_id":"5fd254bc8ebc3e3fbe0ec09f","slug":"sugar-mill-s-chief-cane-officer-threatened-to-shoot-sitapur-news-lko5541853183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को गोली मारने की धमकी
विज्ञापन
सीतापुर। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को फोन कर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही एसडीएम व इंस्पेक्टर ने मिल पहुंचकर अधिकारियों को सुरक्षा का भरोसा दिया है।
महमूदाबाद स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल मेें तैनात प्रशिक्षु मुख्य गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजकर 24 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं रक्षामंत्री बोल रहा हूं और आप कैसे चीनी मिल चला रहे हैं। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसने कहा कि मैं आपको गोली मार दूंगा। आप अपने ऑफिस आइये, हम ऑफिस में घुसकर गोली मारेंगे। महमूदाबाद में चाहे कर्फ्यू ही क्यों न लग जाए। इतना कहकर उसने फोन काट दिया।
महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गोली मारने की धमकी मिली है। अपनी सुरक्षा को देखते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को जब चीनी मिल में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को मुख्य गन्ना अधिकारी को गोली मारने की धमकी मिलने की खबर लगी तो मिल में हड़कंप मच गया। चीनी मिल पहुंचे एसडीएम पीएल मौर्य व कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने मुख्य गन्ना अधिकारी से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी ने तहरीर दी थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।