फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sugar manjha shopkeeper seized and detained

Sitapur News: जब्त किया चीनी मांझा दुकानदार हिरासत में

Fri, 06 Feb 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sugar manjha shopkeeper seized and detained
सीतापुर। शहर कोतवाली के कजियारा इलाके में क्षेत्राधिकारी नगर विनायक गोपाल भोसले में चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अहमद की दुकान से प्रतिबंधित प्लास्टिक धागा बरामद हुआ। पुलिस टीम इस धागे का मुख्य स्रोत पता कर रही है। शनिवार को भी चीनी मांझे के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ में चीनी मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। साथ ही चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर ने कार्रवाई शुरू की तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कजियारा में अहमद की दुकान में छापा मारा। इस दौरान कई दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देश पर सदर बाजार चौकी इंचार्ज स्वाति चतुर्वेदी और बस स्टॉप प्रभारी प्रिंस सोनकर ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि चीनी मांझा बेचने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वर्षीय मासूम की कटी थी गर्दन, कोर्ट परिसर में घायल हुआ था उल्लू :
एक वर्ष पूर्व रामकोट के मोहल्ला हबीबपुर निवासी राजू अपने बेटे सत्यम (5) को कनवाखेड़ा स्थित रिश्तेदार के घर से वापस ला रहे थे। शाम के समय अंधेरे में बाइक पर जाते वक्त अचानक पतंग के साथ चीनी मांझा सत्यम की गर्दन में फंस गया। इससे मासूम की गर्दन कट गई थी।

नवंबर 2024 मेें कोर्ट परिसर में चीनी मांझे से एक उल्लू घायल हो गया था। तत्कालीन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बिक्री पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed