फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student of engineering found dead in hostel

हॉस्टल में मृत मिला इंजीनियरिंग का छात्र

Mon, 08 Mar 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Student of engineering found dead in hostel
महमूदाबाद में छात्र का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। जवाहर लाल नेहरू पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा एक छात्र मृत अवस्था में रविवार को हॉस्टल की छत पर मिला। पड़ोस में कीटनाशक दवा भी मिली है। माना जा रहा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया, इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के कारणों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तालगांव कोतवाली क्षेत्र के शखुवापुर निवासी समीर अहमद (22) अपने सहपाठी तालगांव के ही तेवला गांव निवासी समीर के साथ मोहल्ला कैथी टोला स्थित एक हॉस्टल में किराए पर रहता था। वहां रहकर समीर जवाहर लाल नेहरू पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था। उसका ये दूसरा साल था। शनिवार रात करीब 12 बजे दोनों दोस्तों ने भोजन किया और उसके बाद बाद सो गए थे। सुबह समीर का शव हॉस्टल की छत पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। पुलिस को शव के पास से कीटनाशक दवा व मोबाइल फोन मिला है। माना जा रहा है कि छात्र की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हुई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। खबर पाकर मृतक छात्र के परिजन भी पहुंच गए हैं। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed