{"_id":"67f2ce6ff8c346c9ea039f99","slug":"student-came-back-from-delhi-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129778-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: असंख्य तारे देख लगा नई दुनिया में आ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: असंख्य तारे देख लगा नई दुनिया में आ गए
Mon, 07 Apr 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जिले में चयनित शिवा मिश्रा व रोली ने दिल्ली का भ्रमण किया। उन्होंने तारा मंडल, पीएम संग्रहालय, नेशनल साइंस सेंटर आदि को देखा। अपना वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया। दिल्ली से लौटे मेधावी विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञान की तमाम बारीकियां समझने का अवसर मिला है। यह अनुभव आगे की पढ़ाई में बहुत काम आएगा। पहला ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय संदना की छात्रा रोली व कंपोजिट विद्यालय महमूदाबाद के छात्र शिवा मिश्र ने जिले में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इस पर उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से दिल्ली का भ्रमण कराया गया। रोली ने पहली बार गांव से बाहर निकालकर कोई दुनिया देखी है।
राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के अनुभवों को बताते हुए रोली उत्साहित हैं। वह बताती हैं कि सबसे पहले पीएम संग्रहालय में देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारक देखा।
विज्ञापन
शिवा मिश्र बताते हैं कि इसके बाद विज्ञान केंद्र में एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक उपकरण दिखाए गए।
एक बड़ी दूरबीन से अंतरिक्ष में सूर्य और ग्रहों की हलचल देखने को मिली। सूर्य की गतिविधियों को देखना बेहद शानदार अनुभव रहा। भौतिक विज्ञान की कई रोमांचक जानकारियां भी सीखीं। रोली ने बताया कि थ्री डी शो में उन्हें आकाशगंगाओं के बारे में भी जानकारी हुई। तारामंडल में असंख्य तारों को देखकर लगा कि एक नई दुनिया में आ गए हैं।