फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Strong sunshine too ineffective, 75.52 percent turnout

तेज धूप भी बेअसर, 75.52 फीसदी मतदान

Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Strong sunshine too ineffective, 75.52 percent turnout
सीतापुर। तेज धूप के बीच जिले की पांच ब्लॉकों की नौ ग्राम पंचायतों में अपनी पसंद का प्रधान चुनने के लिए मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पसीने से तरबतर होने के बाद भी वोट डाले। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदान किया। 38 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी सहित अन्य जिम्मेदार अफसर भ्रमण करते रहे। 75.52 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी पीठासीन अधिकारियों ने ब्लाक स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा की।
विज्ञापन

नौ प्रत्याशियों की मृत्यु के कारण पांच ब्लॉक के नौ ग्राम सभाओं में प्रधान पद के लिए पुनर्मतदान कराया गया है। इन ग्राम पंचायतों के 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। प्रधान पद पर विजय पताका कौन प्रत्याशी फहराएगा, इसका निर्णण संबंधित ब्लाकों पर 11 मई को मतगणना के बाद होगा। 29 अप्रैल को मतदान से पूर्व नौ प्रत्याशियों की मृत्यु के कारण संबंधित नौ ग्रामसभाओं में रविवार को पुनर्मतदान कराया गया। तेज धूप भी ग्रामीण मतदाताओं को मतदान करने के लिए विचलित नहीं कर सकी।
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे बूथों पर कतारों में खड़े होकर महिला-पुरुषों ने जोशीले अंदाज में मतदान किया। बुजुर्ग मतदाताओं ने परिजनों के सहयोग से मतदान किया। उनमें भी मतदान करने का उत्साह दिखा। प्रत्याशी हाथ में मतदाता सूची लिए एक-एक वोट डलवाने के लिए सुबह से लेकर शाम तक जूझते रहे। विकास खंड पिसावां की एक, सिधौली की तीन, कसमंडा की दो, बिसवां की एक एवं ब्लाक रेउसा की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की कुर्सी पाने के लिए 64 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके भाग्य को फैसला करने के लिए इन ग्राम पंचायतों में 38 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया गया। संबधित ग्राम सभाओं के मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर मतदान किया। युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित सभी वर्गों की महिला एवं पुरुषों ने मतदान किया। उनके द्वारा उत्साहपूर्वक वोट डाले गए। 23 हजार 422 मतदाताओं में से 75.52 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सकुशल मतदान संपन्न होने के बाद सभी पीठासीन अफसरों ने जोनल मजिस्ट्रेट की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं जमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed