{"_id":"5f06008c8ebc3e635d02e9bc","slug":"strong-sunshine-and-humidity-made-it-difficult-sitapur-news-lko5298268102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप व उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप व उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
सीतापुर। दो दिन बारिश होने के बाद मौसम के तल्ख तेवर ने बुधवार को लोगों को बेहाल कर दिया। चिलचिलाती धूप के साथ दिन में उमस भरी गर्मी से लोग पसीने-पसीने हो गए। पारा उछलकर 32 डिग्री पर जा पहुंचा। दिनभर में कई बार बादल छाए लेकिन गर्मी से राहत नहीं दिला पाए। अगले 24 घंटों तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।
पिछले दो दिनों तक लगातार नरमी के बाद बुधवार सुबह से ही मौसम के मिजाज तल्ख नजर आए। चिलचिलाती धूप सुबह से ही शरीर में चुभने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी होती रही। दोपहर के समय तपिश व उमस की जुगलबंदी मानों कहर ढाने लगी। पंखे व कूलर तक गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम साबित हुए। सड़क पर राहगीरों का हाल बुरा रहा।
कुछ दूर चलते ही पसीने में तरबतर होकर राहगीर छांव तलाशते नजर आए। कई लोग छाते के सहारे धूप से बचने का जतन करते दिखाई दिए। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम पारे में चार डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। तपिश व उमस ने हर किसी का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतर तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को भी उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।