फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Strict action will be taken against disrupting Muharram and Kanwar Yatra

Sitapur News: मुहर्रम व कांवड़ यात्रा में खलल डालने पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 09 Jul 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Jul 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against disrupting Muharram and Kanwar Yatra
लहरपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक करती एसडीएम।
लहरपुर (सीतापुर)। मुहर्रम व श्रावण मास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधानों व ताजिएदारों से मिलकर ताजिया निकालने को लेकर होने वाले विवाद के बारे में जानकारी ली। उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने ताजिएदारों से कहा कि आप सभी लोग शासन की मंशा के अनुरूप ही ताजिया निकालें। कोई भी विवाद हो तो इसकी सूचना पहले से ही कोतवाली या तहसील में दें। उन्होंने कहा कि जब भी ताजिया निकालें तो अवगत करा दें। ताकि समय रहते बिजली के तारों को सही करवाया जा सके। कांवड़ यात्रा व त्यागी जी महाराज के आगमन पर रूट डायवर्जन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीजे संचालकों से बैठक कर उन्हें कोई भी विवादित गाने आदि ना बजाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed