{"_id":"6175a720ba954546e4144dd3","slug":"strick-sitapur-news-lko601562984","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई न होने से आहत परिवार भूख हड़ताल पर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई न होने से आहत परिवार भूख हड़ताल पर बैठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एक पीड़ित कार्रवाई के लिए डेढ़ माह से पुलिस के चक्कर लगा रहा है। उसके मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री के कहने व पुलिस पर घूस का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने परिवार सहित विकास भवन के सामने धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
थाना संदना क्षेत्र के ग्राम महसुई रामगढ़ निवासी जगन्नाथ प्रजापति ने परिवार के साथ भूख-हड़ताल शुरू की है। उनका कहना है, बेटी का अपहरण अगस्त में किया गया था। इस संबंध में नामजद एफआईआर कराई गई थी। बावजूद इसके आरोपियों को सिधौलीे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। डेढ़ माह तक थाने दौड़ाया। आरोप है पुलिस जानकर कार्रवाई नहीं कर रही है। केंद्रीय मंत्री कोशल किशोर ने भी कार्रवाई करने के लिए एसपी को फोन किया।
जगन्नाथ एवं इनके साथ भूख हड़ताल पर बैठे रंजीत यादव का आरोप है सिधौली पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए सीडीआर के नाम पर घूस ली। इसका साक्ष्य मौजूद है। तमाम प्रयासों के बावजूद न आरोप गिरफ्तार हुए और न ही बेटी वापस आई। इससे मजबूर होकर भूख हड़ताल शुरू की है।