{"_id":"5dc45e818ebc3e5b3778dc49","slug":"stone-pelting-sitapur-news-lko4910118168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉगिंग को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉगिंग को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव कस्बे में नगर पंचायत द्वारा कराई जा रही फागिंग के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। बात बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। कई लोग घायल हो गए। पथराव की खबर पाते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।
नगर पंचायत हरगांव द्वारा गुरुवार को कस्बे के तरपतपुर मोहल्ले में फागिंग कराई जा रही थी। इस दौरान दो लोग पहले अपने घर की ओर फॉगिंग कराने की जिद पर भिड़ गए।
बात बढ़ी तो दोनों ओर से काफी लोग एकत्र हो गए और देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। पथराव से कई लोग जख्मी हो गए।
खबर पाकर पहले थाने का फोर्स पहुंचा, लेकिन वहां दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद की चर्चा से पुलिस और सक्रिय हो गई। विवाद को देखते हुए एएसपी मधुवन सिंह, सीओ सदर सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
यह विवाद एक पक्ष से राजेंद्र, सुनीत व पप्पू वैश्य, दूसरे पक्ष के बुद्वू, मारूफ व पप्पू के बीच हुआ है। पुलिस पहुंचने पर मामला पूरी तरह शांत हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।