{"_id":"6186cb2cfe984257e04e74a9","slug":"sticks-in-the-dispute-of-playing-dj-six-injured-sitapur-news-lko603266026","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने के विवाद में चलीं लाठियां, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने के विवाद में चलीं लाठियां, छह जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर)। नशे की हालत में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एएसी-एसटी समेत अन्य धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ लहरपुर करेंगे।
थाना मानपुर इलाके के जुड़ईपुर मजरा बिसेंडा निवासी रीता देवी ने पुलिस को बताया कि रात में वे लोग डीजे बजा रहे थे। रात करीब 10 बजे गांव के ही कन्हैयालाल करीब 12 लोगों के साथ आ गए और डीजे बंद करने को कहने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बात बढ़ने पर उन लोगों ने लाठी-डंडे और बांके से हमला कर दिया। घटना में हरद्वारी, राजकुमार, मिथलेश घायल हो गए। कन्हैयालाल के पक्ष से शैलेंद्र, संदीप, नीलम घायल हो गए।
एसओ मानपुर मो. रफीक ने बताया कि नशे की हालत में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। रीता देवी की ओर से 13 लोगों के खिलाफ व कन्हैयालाल की तरफ से नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एससी-एसटी समेत कई धाराओं में क्रास एफआईआर की गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच सीओ लहरपुर करेंगे।