{"_id":"69f8f698da45142d5b08ee53","slug":"sticks-and-stones-were-used-in-a-land-dispute-firs-were-filed-against-both-sides-sitapur-news-c-102-1-slko1037-155318-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर एफआईआर
Tue, 05 May 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 05 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। जसमंडा मजरा आलमपुर)में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सियादुलारी का आरोप है कि रविवार शाम गांव के ही रामदुलारे, राकेश और रामकरन ने उनके साथ अभद्रता की। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।
इस दौरान बीच-बचाव करने आए उनके बेटे अभय को भी बेरहमी से पीटा गया और आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सियादुलारी के अनुसार, यह हमला जमीन के पुराने विवाद के कारण हुआ। वहीं, दूसरे पक्ष के रामकरन ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि पैतृक जमीन में उनका और उनके भाई राकेश का छठा हिस्सा है, जिसे विपक्षी देना नहीं चाहते।
रामकरन का आरोप है कि रविवार शाम इसी विवाद को लेकर सियादुलारी, सियाराम और सचिन ने मिलकर उनकी पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन-तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।