फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sticks and sticks went on two sides, nine injured

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, नौ घायल

Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks went on two sides, nine injured
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम तालाब पर कब्जेेदारी को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खैैराबाद इलाके के भवाना गांव के मासूक, अनीस और नसीम, बसीम दो पक्ष हैं। दोनों गांव के बाहर तालाब पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। तालाब में अपनी-अपनी हद बताकर सोमवार की शाम को पतवार लगा रहे थे। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते मामला काफी तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले। घटना में एक पक्ष के मासूक (35), अनीस (60), जायतून (45), मंतस (17), आशिमी (45), तरंनुम (22), दूसरे पक्ष के जसीम (25), बसीम (45), नसीम (45) समेत नौ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घायलों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ खैराबाद अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में तालाब पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। दोनों गुटों पर कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों से दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed