{"_id":"61589cce8ebc3e0de3495e29","slug":"sticks-and-sticks-went-in-two-sides-six-injured-including-couple-sitapur-news-lko5983238128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दंपती समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दंपती समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में शुक्रवार देर शाम परिवार में समूह में जमा कराए गए पैसे न देने को लेकर जमकर बवाल हुआ। विवाद में भतीजों ने चाचा- चाची समेत चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से भी दो लोग जख्मी हुए। एक घायल को रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों पर कार्रवाई होगी।
थानगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर झिसनी के मजरा इसरौरा निवासी धनेश का कहना है उनके भतीजे ओमप्रकाश द्विवेदी के परिजन समूह चलाते थे। जिसमें धनेश का भी पैसा जमा था। आरोप है कि जब धनेश अपने पैसे वापस मांगते थे, तब विवाद होता रहता था। शुक्रवार देर रात समूह में जमा पैसे मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर भतीजे ओमप्रकाश, मोहित, रामू व आमोद आदि लोगों ने धनेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में धनेश, शर्मा देवी, जनक किशोरी व अवधेश घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश व दिलीप भी जख्मी हुए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एसओ थानगांव संतोष कुमार के मुताबिक घायल धनेश की हालत नाजुक है। दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।