फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   STF arrested accused in Sitapur who cheated girls  by promising them army recruitment

UP News: सेना में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर युवतियों से ठगी, आरोपी को STF ने दबोचा

Sat, 28 Jun 2025 01:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 01:11 PM IST
सार

सेना में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर युवतियों से ठगी करने वाले आरोपी को STF ने गिरफ्तार किया है। इसे सीतापुर से पकड़ा गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
STF arrested accused in Sitapur who cheated girls  by promising them army recruitment
पुलिस गिरफ्त में ठगी का आरोपी राहुल कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार देर रात सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर युवतियों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसे लखनऊ एसटीएफ टीम ने नरायननगर से पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने खुद को सेना में कर्नल बताकर युवतियों से ठगी की थी। वह कर्नल की वर्दी में ही युवतियों से मिला था। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान राहुल कुमार (27) के रूप में हुई है। इसने दो युवतियों को आर्मी में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया था। हालांकि, राहुल ने वर्ष 2022 में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। वह टेरिटोरियल आर्मी (टीए) में रहने के दौरान श्रीनगर में तैनात था। 

विज्ञापन

आर्मी के कूटरचित फर्जी नर्सिंग असिस्टेंट के नियुक्ति पत्र दिए थे

एसटीएफ निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया है। उसके पास से ठगी की रकम करीब चार लाख रुपये बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, इस आरोपी ने युवतियों से रकम लेकर उन्हें स्वंय के द्वारा तैयार आर्मी के कूटरचित फर्जी नर्सिंग असिस्टेंट के नियुक्ति पत्र दिए थे। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed