फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sriram dipped in Ghaghara

घाघरा में डूबा श्रीराम पुरवा

Mon, 11 Jul 2016 11:51 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 11 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sriram dipped in Ghaghara
- फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी का कहर व जिम्मेदारों की लापरवाही के भेंट इस बार श्रीराम पुरवा गांव चढ़ गया। सोमवार को श्रीराम पुरवा के घर को घाघरा काट रही थी और परिवार दूर खड़ा अपनी बर्बादी देख रहा था। सोमवार को शारदा व घाघरा नदी में सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे जलस्तर और बढ़ेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र का श्रीराम पुरवा गांव घाघरा नदी के तट पर बसा था। यहां 48 परिवार रहते थे। घाघरा की कटान में पूरा का पूरा गांव पानी में बहता चला गया। सोमवार को महज छोटेलाल का घर ही बचा था। दोपहर के समय घाघरा के पानी ने इसे भी काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि छोटेलाल का परिवार रविवार शाम ही घर से सारा सामान निकाल कर खेतों में आ गया था। देर शाम तक कुछ दीवारें ही बची थीं, जो किसी भी वक्त घाघरा में समा जाती। गांववासी सड़कों पर डेरा डाले हैं, कई परिवार खेतों में पड़े थे। अब यहां के निवासियों के लिए श्रीरामपुरवा की बस यादें ही रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घाघरा कोनी, निर्मल पुरवा, गोड़ियन पुरवा, सिसैया बाजार आदि गांवों में भी कटान कर रही है। कटान व नदी के उफान से दहशत में आए ग्रामीण घर छोड़ सड़कों का रुख कर रहे हैं। रामपुर मथुरा क्षेत्र में शुक्लन पुरवा, अंगरौरा, नया पुरवा गांव के निकट घाघरा नदी कटान कर रही है।


सोमवार को घाघरा व शारदा बैराज से 1,29,780 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे घाघरा का जलस्तर में और इजाफा होगा। हालांकि प्रशासन बाढ़ से निपटने का इंतजाम पूरा होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed