फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP's protest against the attack on Ramji Lal Suman

Sitapur News: रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
SP's protest against the attack on Ramji Lal Suman
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम नीतीश कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गईं हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है। बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा) रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनके आवास पर हमला भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना ने हमला किया। इसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को गंभीर चोटें भी आईं। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन-प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में कोई आस्था नहीं है।

राष्ट्रपति से संविधान एवं लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में ठोस निर्णय लेने की मांग की गई है। धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया, विधायक अनिल वर्मा, एमएलसी जासमीर अंसारी, जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, रामहेत भारती, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दकी, इकबाल हुसैन अंसारी, कौशलेंद्र सिंह, अशफाक खां, राबिन सिंह, चंद्रशेखर यादव, प्रदीप सिंह, संदीप कश्यप, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed