फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Spread Ciknpoks 6 affected

बरखेरवा में फैला चिकनपॉक्स 

Mon, 04 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Spread Ciknpoks 6 affected
्ु - फोटो : getty images
पिसावां क्षेत्र के बरखेरवा गांव में संक्रामक रोग फैल गया है। यहां छह लोग चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए हैं। जबकि 22 लोग बुखार से पीड़ित हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच लोगों की जांच की और दवाएं उपलब्ध कराईं। ग्रामीणों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


बरखेरवा के अमरनाथ के घर चिकनपॉक्स का प्रकोप है। अमरनाथ की पुत्री शीलू (22), नीलू (19), मोहिनी (17) चिकनपॉक्स की चपेट में है। उनके शरीर पर दाने पड़े हैं और उन्हें बुखार आ रहा है। इसी तरह से गांव के राम गोपाल, हिमांशु व आशुतोष भी चिकनपॉक्स की चपेट में हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डीपी भारती चिकित्सकों की टीम के साथ बरखेरवा पहुंचे। यहां पर बीमार लोगों का हाल जाना। इस दौरान चिकनपॉक्स के छह मरीजों के अलावा गांव में सुमित, बसंती, प्रगुण, शिखर, सपना, रोहित, निर्मला, राखी, दीपक, सूरज, चंदर, शिखा, कांती, सोनू, दिव्यांशी सहित 22 लोग बीमार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर रही चिकित्सकों की टीम ने बताया कि गांव में छह लोग चिकनपॉक्स की चपेट में मिले हैं। जबकि अन्य 22 मरीज बुखार से पीड़ित हैं। जांच के बाद इन मरीजों को दवाएं दे दी गई हैं। गंदगी के कारण ये बीमारी पनपी है। लोगों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed