{"_id":"62a24af12376240e154f0018","slug":"sports-grounds-will-be-built-to-nurture-talent-sitapur-news-lko6344919156","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को निखारने के लिए बनेंगे खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को निखारने के लिए बनेंगे खेल मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। तमाम ग्रामीण प्रतिभाएं उपयुक्त स्थल और संसाधन उपलब्ध न होने के कारण विभिन्न खेलों में प्रदर्शन करने में असमर्थ रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए शासन ने न्याय पंचायत स्तर पर खेल मैदान विकसित करने की योजना बनाई है। ग्राम पंचायत में उपलब्ध जमीन पर मनरेगा से खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसके लिए 70 ग्राम पंचायतों में तहसील से उपलब्ध कराए गए गाटा नंबर पर ब्लॉकों को कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
ग्रामीण युवाओं के लिए शीघ्र ही गांव स्तर पर खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद की गतिविधियों के लिए मैदान का समतलीकरण मनरेगा से कराया जाएगा। विभिन्न तहसीलों से मनरेगा सेल को ग्राम पंचायतवार शासकीय जमीन की उपलब्धता संबंधी विवरण भेजा गया है। इसे संबधित ब्लॉक को भेजकर मापांकन कराकर कार्य कराया जाना है। इसके बाद भूमि पर निर्देशानुसार कार्य कराए जाएंगे। भूमि का समतल किया जाएगा। बॉयो ट्वायलेट बनेगा।
इसके बाद खेलकूद सामग्री की व्यवस्था पंचायत राज विभाग की धनराशि से की जाएगी। ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम निधि के खाते से आवश्यकतानुसार खेलों की सामग्री खरीदी जाएगी। इनके स्टॉलेशन का कार्य कराया जाएगा। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से देखरेख के साथ युवक-युवतियों को विभिन्न खेलों में दक्ष किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कराए जाएंगे काम
प्रत्येक न्याय पंचायत में एक खेल मैदान विकसित करने का काम हो रहा है। जिन न्याय पंचायतों में स्थित ग्राम पंचायतों में तहसील से भूमि उपलब्धता संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं, इनकी संख्या करीब 70 है। संबंधित ब्लॉक को प्रस्ताव भेजे गए हैं। मापांकन कराकर गाइडलाइन के अनुसार कार्य कराए जाएंगे।
विकास सिंह, एपीओ, मुख्यालय