फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   sport

बीए ब्लू व बीए रेड ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा

Sat, 11 Dec 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
sport
फोटो-46 सीतापुर में दीन दयाल महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने दमदार तरीके अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कबड्डी का प्रारंभिक मैच छात्र वर्ग में बीएससी व बीए ब्लू टीम के बीच खेला गया। बीए ब्लू ने 93-41 के अंतर से पहला मैच अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला बीए रेड व बीकाम टीम के बीच खेला गया। जिसमें बीए रेड ने 104-36 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कबड्डी का फाइनल मैच बहुत रोमांचकारी रहा। यह मैच बीए रेड व बीए ब्लू के बीच खेला गया। जिसमे बीए ब्लू ने बीए रेड को कड़ी टक्कर देते हुए 85-69 के अंतर से फाइनल अपने नाम किया। स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। छात्रा वर्ग में कबड्डी का प्रारंभिक मैच बीएससी व बीए ब्लू के मध्य खेला गया। जिसमें बीएससी ब्लू ने 37-23 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच बीए रेड व बीए ग्रीन के मध्य खेला गया। जिसको बीए रेड ने 56-21 के अंतर से जीता। फाइनल मैच बीएससी व बीए रेड के मध्य खेला गया। यह मैच भी बहुत रोमांचकारी रहा। बीए रेड ने 46-19 के अंतर से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार ने छात्र/छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व खेल के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी अनूप कुमार ने किया। मैच में तकनीकी अधिकारी की भूमिका रवि कुमार, शाह फहद अख्तर खान, आकर्षित श्रीवास्तव, मोहम्मद आदिल सिद्दीकी, सुबूर मियां, अमन गौतम, मोहम्मद अरशद व गुरू प्रसाद ने निभाई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक व प्राध्यापिका डॉ. ज्योति शाह, डॉ. राजीव द्विवेदी, प्रियंका भारती, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. अनुपमा, डॉ. रनजीत सिंह, शेखर ंसिंह, डॉ. रबिन्दर कुमार शर्मा, डॉ. बिपिन कुमार सिंह, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed