{"_id":"608afd998ebc3e8d1c76909e","slug":"spoiled-ballot-box-sitapur-news-lko576251574","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटी में पानी डाल खराब किए मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटी में पानी डाल खराब किए मतपत्र
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में मतदाता सूची में नाम न होने पर भड़के लोगों ने जमकर बवाल किया। पोलिंग बूथ से मतपेटियां लेकर भागने में कामयाब न होने पर उसमें पानी डालकर मतपत्र खराब कर दिए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे तक मतदान प्रभावित रहा है। मत पेटी में पड़े मतों को निरस्त कराकर नई सूची से मतदान प्रक्रिया दोबारा से शुरू कराई।
तालगांव इलाके की पंचायत समैसा के प्राथमिक विद्यालय उदयभानपुर में गुरुवार को वोटिंग हो रही थी। वार्ड संख्या 9 के अंदर की मतदाता सूूची में वोटरों के नाम नहीं थे। इसी को लेकर बात विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर जिन लोगों के नाम सूची में नहीं थे, उन्होंने हंगामा करते हुए मतपेटी लेकर भागने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस जवानों ने उन्हें रोककर उनके कब्जे से मतपेटियों को छीन लिया। गुस्साए लोगों ने इस बीच मत पेटी में पानी डाल दिया। इससे मतपत्र खराब हो गए।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम पीएल मौर्य, सीओ यादुवेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराकर माहौल में काबू में किया। मतपेटी में करीब 85 मत पड़ चुके थे। इन सभी मतों को निरस्त कराकर नई सूची से मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। हंगामा और बवाल की वजह से करीब दो घंटे तक मतदान की प्रक्रिया ठप रही। इसका असर वोटिंग प्रतिशत पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर घटना के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई है। सीओ लहरपुर यादुवेंद्र यादव ने बताया कि सूची में नाम न होने को लेकर विवाद हो गया था। मतपत्र निरस्त करा दिए गए हैं। उनका दावा है कि मतपेटी में पानी डालने की कोशिश की गई थी। अब हालात पर पूरी तरह से सामान्य हैं।