फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   special train run with 131 km/speed

131 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन

Tue, 19 Mar 2019 12:03 AM IST
आलोक alok news desk/sitapur
news desk/sitapur Published by: आलोक alok Updated Tue, 19 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
special train run with 131 km/speed
नए ट्रैक पर लखीमपुर से सीतापुर जाती स्पेशल ट्रेन। - फोटो : amar ujala
सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सीतापुर-लखीमपुर तक नए ब्रॉडगेज ट्रैक के सीआरएस मुआयने में सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक की गुणवत्ता परखी। सबसे पहले मोटर ट्रॉली से उन्होंने सीतापुर से लखीमपुर खीरी तक ट्रैक, क्रॉसिंग, कवर एवं सिग्नल कार्यों की बारीकी से जांच की। इसमें उन्हें सब कुछ ठीक मिला। बाद में लखीमपुर-सीतापुर नए ब्रॉडगेज ट्रैक पर 131 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन दौड़ाकर ट्रैक की रफ्तार भी जांचीं।
विज्ञापन

 

45 किलोमीटर का सफर महज 33 मिनट में पूरा किया है। ऐसे में जल्द ही इस रूट पर भी ट्रेनें फर्राटा भरेंगी। बता दें कि सीतापुर में पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के दो ट्रैक हैं। पहले चरण में पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक को मीटरगेज से ब्रॉडगेज में तब्दील किया गया। यह कार्य पूरा होने के बाद अब इस ट्रैक पर ट्रेनें यात्रियों को लेकर गंतव्य स्थल तक पहुंच रही हैं।

विज्ञापन

द्वितीय चरण के सीतापुर-लखीमपुर खीरी तक आमान परिवर्तन कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को सीआरएस अरविंद कुमार जैन, रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव और डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक समेत अन्य अफसर स्पेशल ट्रेन से सीतापुर जंक्शन पर पहुंचे। बाद में वाया सड़क मार्ग होते हुए अफसर सुबह नौ बजे रेलवे क्रॉसिंग गेट 75 नंबर पहुंचकर यहां पर पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में नए ब्रॉडगेज ट्रैक पर नारियल फोड़कर ट्रैक का शुभारंभ किया। इसके बाद में मोटर ट्रॉली पर सवार होकर सीआरएस जैन लखीमपुर के लिए रवाना हुए। यहां से झरेखापुर, हरगांव, ओयल हॉल्ट का निरीक्षण करते हुए दोपहर ढाई बजे लखीमपुर खीरी पहुंचे। तय समय से एक घंटा पहले उनका निरीक्षण पूरा होने की वजह से आयुक्त ने समूचे ट्रैक का स्पीड ट्रायल किया।

वैसे तो ट्रैक के स्पीड ट्रायल के लिए शाम पांच बजे का समय तय था मगर वो वहां से चार बजकर तीन मिनट पर ही स्पेशल ट्रेन से सीतापुर के लिए रवाना हुए। वहां से 131 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई। विभागीय जानकारों की मानें तो 45 किलोमीटर का सफर स्पेशल ट्रेन ने महज 33 मिनट में पूरा किया। अब सीआरएस इस निरीक्षण की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को देंगे। उसके बाद इस रूट पर रेलगाड़ियां दौड़ पाएंगी। ऐसे में नए रूट पर जल्द ही ट्रेनें फर्राटा भरती नजर आएंगी।

सिग्नल रेड होने से पांच मिनट ठहरी ट्रेनें 
लखीमपुर-सीतापुर तक नए ब्रॉडगेज ट्रैक के स्पीड ट्रायल के दौरान 86 नंबर क्रॉसिंग पर सिग्नल फेल होने से पांच मिनट ट्रेन ठिठक गई। दरअसल, 131 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन लखीमपुर से सीतापुर की ओर बढ़ रही थी। एकाएक 86 नंबर क्रॉसिंग पर सिग्नल ग्रीन से रेड हो गया। जिस कारण चालक को वहां पर ट्रेन रोकनी पड़ी। पांच मिनट ठहराव के बाद वहां से ट्रेन आगे को रवाना हुई। 

इन स्थानों का किया मुआयना 
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीतापुर-लखीमपुर खंड पर रेल संरक्षा आयुक्त मध्य एवं पूर्वोत्तर परिमंडल अरविन्द कुमार जैन ने सीतापुर-भुर्जिया बड़ागांव हाल्ट के मध्य मानववित समपार संख्या 75(89) 5.6, पुल संख्या 111(91)5.6, झरेखापुर-हरगांव के मध्य कर्व, हरगांव. खीरी टाउन के मध्य पुल तथा खीरी टाउन-लखीमपुर के मध्य पुल एवं अन्य क्रॉसिंग्स, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिग्नल, समपार फाटक आदि का निरीक्षण किया।

उनके संग पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सामान्य इंजीनियर रामजनम, लखनऊ मंडल की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक, आरवीएनएल के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी निदेशक एसके त्यागी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय) आरके श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक स्वदेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर राघवेन्द्र कुमारआदि उपस्थित थे। 



स्टेशन परिसर में किया पौधरोपण 
हरगांव (सीतापुर)। सीआरएम अरविंद कुमार जैन समेत अन्य अफसरों ने हरगांव रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई, रखरखाव, बैटरी रूम, स्टेशन मास्टर रूम समेत स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण कर परिसर में ही पौधरोपण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed