{"_id":"63655e9ac7d6c2193223a3ca","slug":"speaker-s-representative-staged-a-sit-in-on-the-discrepancy-in-the-voter-list-sitapur-news-lko655640021","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिया धरना
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के विभिन्न वार्डों में मतदाता सूची में की गई गड़बड़ी के चलते नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंबरीश गुप्ता तहसील परिसर में शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है। मोहल्ला शहजनी में बीएलओ की ओर से 114 वोट बढ़ाए जाने की संस्तुति की गई थी, लेकिन उसके बाद तहसील प्रशासन ने अवैध तरीके से 198 वोट बढ़ा दिए।
तहसीलदार मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए ज्ञापन लेकर धरना समाप्त करवाया। भाजपा नेता सीपी तिवारी ने तहसीलदार को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें मुख्य मतदाता सूची में गड़बड़ी व नगर पंचायत पैतेपुर में तैनात कर्मचारी को निर्वाचन कार्य से हटवाये जाने सहित विभिन्न मांगें की गईं।
अतुल वर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद महमूदाबाद की निर्वाचन नामावली में बीएलओ के अनुमोदन के बाद भी निर्वाचन नामावली में नाम नहीं बढ़ाए गए हैं। जिसको देखते हुए मतदाताओं के नाम न बढ़ाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। सभासदों ने तहसीलदार को पत्र सौंप कर मांग की है कि वार्ड में पहले से शामिल नामों को काटा गया और जो नाम बढ़ाए गए थे, वह सूची में नहीं हैं।