फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP saved shame by winning Laharpur seat

सपा ने लहरपुर सीट जीतकर बचाई लाज

Fri, 11 Mar 2022 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP saved shame by winning Laharpur seat
सीतापुर। सपा ने जिले में इकलौती लहरपुर जीत सीटकर लाज बचाई। मौजूदा विधायक सुनील वर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा। अनिल वर्मा ने 12,819 मतों से जीत दर्ज करके विधायक बनने का सपना पूरा किया।
विज्ञापन

लहरपुर सीट मुस्लिम व कुर्मी बाहुल्य मानी जाती है। इस सीट से 2017 में भाजपा के सुनील वर्मा ने बसपा के जासमीर अंसारी को हराकर विधायक बने थे। इस बार यहां पर भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सपा यहां पर पहले राउंड से ही बढ़त बनाती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन

शुरुआत में 10वें राउंड तक सुनील वर्मा पिछड़ते जा रहे थे। आखिर में वह प्रत्येक राउंड में पिछड़ते ही चले गए। 22वें राउंड में लहरपुर का परिणाम फाइनल हो सका। सपा के अनिल वर्मा ने 1,12,462 मत हासिल किए। भाजपा के सुनील वर्मा ने 99,643 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। 12,819 मतों से अनिल वर्मा विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर बसपा के जुनैद अंसारी रहे। जिन्होंने 19760 मत हासिल किए। चौथे नंबर पर कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अनुपमा द्विवेदी रही। जिन्होंने 1562 वोट हासिल किए। सांसद राजेश वर्मा के लिए यह सीट काफी अहम मानी जा रही थी। लहरपुर उनकी गृह विधानसभा सीट थी, फिर भी वह अपने घर की सीट को बचाने में कामयाब नहीं हो सके।
2017 के परिणाम
दल प्रत्याशी मत
भाजपा सुनील वर्मा 79467
बसपा जासमीर अंसारी 70349
कांग्रेस अनिल वर्मा 67102
2022 के परिणाम
दल प्रत्याशी मत
भाजपा सुनील वर्मा 99643
सपा अनिल वर्मा 112462
बसपा जुनैद अंसारी 19760
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed