{"_id":"6238c7d4bccca26d004ca2e4","slug":"sp-mlc-candidate-s-colleges-were-judged-sitapur-news-lko6225527148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा एमएलसी प्रत्याशी के कॉलेजों की हुई नापजोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा एमएलसी प्रत्याशी के कॉलेजों की हुई नापजोख
विज्ञापन
महमूदाबाद के पहाड़ापुर गांव में सपा के एमएलसी प्रत्याशी अरूणेश यादव के कॉलेज की नाप-जोख करवती ना?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद/सीतापुर। राजस्व प्रशासन व पुलिस टीम के सोमवार को महमूदाबाद के ग्राम पहाड़ापुर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। वहां सपा एमएलसी उम्मीदवार अरुणेश यादव के तीन कॉलेजों की पैमाइश करवाई गई। यह कार्रवाई उस समय की गई जब अरुणेश नामांकन दाखिल करने के लिए सीतापुर जिला मुख्यालय गए थे।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर निवासी अरुणेश यादव को सपा ने एमएलसी का प्रत्याशी घोषित किया है। वे पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामलाल यादव के बेटे हैं। अरुणेश यादव सोमवार को जिला मुख्यालय एमएलसी के पद पर नामांकन करने गए थे। उनके गांव पहाड़ापुर में नायब तहसीलदार प्रीति सिंह, राजस्व निरीक्षक सन्तोष यादव, लेखपाल ललितेश सिंह आदि पहुंच गए।
टीम ने रामलाल यादव के तीन विद्यालयों श्रीहजारीलाल कृषि महाविद्यालय पहाड़ापुर, श्रीरामऔतार यादव बालिका इंटर कॉलेज और जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय खालगांव की जमीन की पैमाइश की। यह कार्रवाई सुबह 11 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक चली। एमएलसी प्रत्याशी अरुणेश यादव ने बताया कि कार्रवाई केवल चुनाव के लिए सरकार द्वारा दबाव बनने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विद्यालयों का निर्माण वैध है। वर्ष 2000 से बालिका इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज 2004 से संचालित है। प्रशासन द्वारा ही एनओसी मिली थी। क्या प्रशासन ने बिना जांच के एनओसी जारी कर दी। अगर बिना जांच के दी है तो पहले प्रशासन पर कार्रवाई की जाए। रामलाल यादव ब्लॉक पहला से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। वह पहले भाजपा में थे। विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे।